आज का मौसम अपडेट -7 जुलाई 2025 (सोमवार)

देश में मानसून अपनी पूरी रफ्तार के साथ सक्रिय है | उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक , कही बारिश राहत दे रही है तो कहीं आफत बनकर सामने आ रही है | कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है , तो कुछ मैं सामान्य से अधिक वर्षों की रिकॉर्ड जा रही है ‌| ऐसे में लोगों को यात्रा और दैनिक कामों के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने में सलाह दि है |

राजस्थान – मौसम सुहावना

राजस्थान में कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं | हल्की फुहारे गिरने की संभावना है जिससे मौसम ठंडा और मनभावन बना हुआ है | तापमान में गिरावट के कारण लोग पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर समय बीता रहे हैं |हल्का स्वेटर यह छाता साथ रखना उपयुक्त होगा |

उत्तर भारत-ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली NCR , उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश मे भारी बारिश की चेतावनी दी गई है |

• दिल्ली NCR मैं ऑरेंज अलर्ट है , जहां तेज आंधी और विजिबिलिटी कम होने की आशंका है |

• उत्तराखंड और हिमाचल में लैंडस्लाइड का खतरा है |

• बिहार और झारखंड में बिजली गिरने और जल भराव की स्थिति बन सकती है |

• उत्तर प्रदेश में घनघोर वर्षा की संभावना है |

पश्चिम भारत-मुंबई और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश

मुंबई में तापमान 26.8-28.8 डिग्री के सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है | तेज हवाओं और भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित हो सकता है |

• कोंकण , गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अगले 7 दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी है |

गुजरात के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश देखने को मिल सकती है |

मध्य और पूर्वी भारत – फसलों पर असर

मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में अत्यधिक वर्षा का पूर्वानुमान है |

• तटीय क्षेत्र में तेज हवाओं और पेड़ों के गिरने का खतरा है |

• बिजली आपूर्ति मे बाधा आने की आशंका है |

• खेतों में फसलों के गिरनेकी संभावना है |

उत्तर पूर्व -भारत – बाढ़ की संभावना

असम ,मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में isolated heavy rain fall की चेतावनी जारी की गई है |

• कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसे भी हालत बन सकते हैं |

• लोगों को नदी और निचले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है |

मानसून की समग्र स्थिति

भारत में जून 2025 में सामान्य से 9% अधिक बारिश की दर्जा गई है |

जुलाई 2025 में मानसून और अधिक सक्रिय है ,और अधिकांश राज्यों में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई जा रही है | इससे फसलों को लाभान्वित होगी, लेकिन बारिश जनजीवन को चुनौती भी दे सकती है |

क्या रखे सावधानियां ?

• अनावश्यक यात्रा से बचें , विशेष कर बारिश वाले क्षेत्र में |

• फ्लाइट और ट्रेन से यात्रा करने वालो को अपडेट लेते रहना चहिए |

• नदी ,झील ,नाले और पहाड़ी इलाकों में न जाए |

• मोबाइल, बिजली और नेटवर्क से जुड़े सुरक्षा उपाय अपनाएं |

• बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान दें |

निष्कर्ष

7 जुलाई 2025 का मौसम देश के लिए राहत और चुनौती दोनों लेकर आया है | जहां कुछ राज्यों में ठंडी हवाओं और हल्की बारिश ने लोगों को सुकून दिया है वहीं कई स्थानों पर भारी बारिश से बाढ़ , लैंडस्लाइड और विजिबिलिटी की समस्याएं सामने आ रही हैं |ऐसे में जरूरी है कि हम सतर्क रहें, मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहे | यदि यात्रा करनी पड़े तो सावधानी और पूर्व योजना के साथ करें |

अगर आप ऐसी अपडेट पाना चाहते हैं तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top